Random Posts

test

सैफनी - रामपुर के इमाम की अजमेर की मस्जिद में पीट पीटकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

मृतक की फाइल फोटो 

जनपद के सैफनी थाना क्षेत्र के निवासी एक इमाम की अजमेर की एक मस्जिद में अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। गांव के कुछ लोगों को साथ लेकर परिजन शव लेने अजमेर रवाना हो गए हैं।                                                                                                                                   

प्राप्त जानकारी के अनुसार सैफनी थाना क्षेत्र के गाँव रायपुर निवासी कारी मोहम्मद माहिर आयु 25 वर्ष पुत्र असलम लगभग पिछले 7 वर्षो से अजमेर के कंचन नगर की मोहम्मदी मस्जिद में रहकर इमामत करते थे। इसके साथ ही वह बच्चों को पढ़ाते भी थे। असलम के अनुसार आज शनिवार तड़के 3 बजे अजमेर से फोन आया कि उनके पुत्र माहिर की अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। बताया कि इमाम अपने छात्रों के साथ कमरे में सोए थे। रात को किसी समय बदमाश लाठी-डंडे लेकर अंदर घुस गए। साथ में सो रहे बच्चों को डरा धमका कर कमरे से बाहर निकालकर इमाम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने इमाम को तब तक पीटा जब तक वह लहूलुहान होकर जमीन पर नहीं गिर गए। इसके बाद भी बदमाश नहीं रुके और लाठी-डंडों से पीटकर उन्हें मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया। परिजनों ने बताया कि अजमेर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, इमाम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। ग्राम प्रधान सहित कुछ परिजन शव लेने अजमेर के लिए रवाना हो गए हैं।


मोहम्मद माहिर की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता असलम का कहना है कि कुछ दिन पहले ही वह घर आया था। दो दिन पहले ही वह अजमेर गया था। किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि इस बार उनका बेटा आखिरी बार परिजनों से मिलकर जा रहा है। हत्या की जानकारी मिलने के बाद परिजनों के होश उड़ गए। 

best free website hit counter
अभी तक पाठक संख्या 

Blogger द्वारा संचालित.