भोजीपुरा/मेरठ - बहन की शादी में शामिल होने जा रहे बाइक सवार भाइयो की सड़क दुर्घटना में मौत, परिवार में पसरा मातम
मृतकों की फाइल फोटो |
कल शनिवार की रात बहन की शादी में शामिल होने जा रहे चचेरे -तहेरे भाइयो की बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस भीषण दुर्घटना में बाइक सवार दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार हेतु अस्पताल ले जाने के दौरान दोनों भाइयो की मौत हो गयी। दोनों भाइयो की मौत की सूचना मिलने पर शादी के घर में मातम छा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल शनिवार की रात भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गाँव जटोआ निवासी बिलाल आयु 14 वर्ष पुत्र गुड्डू की तहेरी बहन की बारात अटामांडा रोड स्थित मिलक इमाम नगर के एक बारातघर में आयी थी। बिलाल अपने तहेरे भाई साहिल आयु 20 वर्ष पुत्र अकील अहमद के साथ बाइक द्वारा इस शादी में शामिल होने जा रहा था। बाइक बिलाल चला रहा था। रात लगभग 10 बजे समसपुर व मिलक इमाम नगर के बीच इनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची धौराटांडा चौकी पुलिस व परिजनों ने दोनों घायलों को उपचार हेतु बरेली के एक निजी अस्पतालले गए। अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही रास्ते में दोनों भाइयो की मौत हो चुकी थी। इसके बाद रात लगभग 11 बजे परिजन दोनों के शवों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहाँ दोनों के शव मोर्चरी में रखवा दिए गए।
युवको की मौत की सूचना मिलने पर शादी की खुशिया मातम में बदल गयी। ग्राम प्रधान ताज मोहम्मद अंसारी ने बताया कि कल की शादी के बाद आज रविवार को बिलाल के तहेरे भाई की भी शादी थी। परिवार में 2 शादिया होने के कारण बड़ी संख्या में मेहमान आये हुए थे। इस हादसे में बाद जिस घर में शादी की ख़ुशियाँ छाई थी अब मातम पसरा हुआ है।
अभी तक पाठक संख्या |