मृतकों की फाइल फोटो - गौरव, वंश व प्रिंस |
प्राप्त जानकारी के अनुसार गौरव कश्यप आयु 20 वर्ष पुत्र अमर सिंह व उसके साथी प्रिन्स आयु 19 वर्ष पुत्र महेंद्र सिंह व वंश आयु 21 वर्ष पुत्र नरपाल सिंह, सभी निवासी मोहल्ला नोमी, बढ़ापुर बाइक द्वारा नगीना देहात थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। सुबह लगभग साढ़े 3 बजे वापस आने के दौरान नगीना - नजीबाबाद रोड पर स्थित रावल खेड़ी फाटक के पास इनकी बाइक को विपरीत दिशा से आयी तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में गौरव व प्रिंस की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि वंश गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल वंश को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसकी भी मौत हो गयी। युवको की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
थाना प्रभारी नगीना देहात हंंभीर सिंह ने बताया की घटना की बाद की गयी सीसीटीवी फुटेज की जांच में एक पिकअप वाहन जिसमे डीजे लदा हुआ है नजर आया था। पिकअप चालक की पहचान कर ली गयी है। इस मामले में मृतक प्रिन्स के चाचा उदयवीर सिंह द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
अभी तक पाठक संख्या |