Random Posts

test

नूरपुर - तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर लगने पर बाइक सवार पिता व 2 बच्चो की मौत, पत्नी गंभीर घायल

www.newsindia17.com
मृतक शब्बू, घायल परवीन व मृतक मासूम कासिफ 
आज सोमवार को नूरपुर थाना क्षेत्र में हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पिता व उसके 2 मासूम बच्चो की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हुई है। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया व घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना में हुई 3 मौतों की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मीरापुर निवासी शब्बू आयु 35 वर्ष पुत्र कलवा अपनी पत्नी परवीन आयु 32 वर्ष, पुत्र कासिफ आयु 3 वर्ष व पुत्री काशिफा आयु 6 माह के साथ अपने एक बीमार रिश्तेदार का हालचाल लेने मुरादाबाद गया था। आज सभी एक बाइक पर सवार होकर वापस मीरपुर जा रहे थे। बताया गया कि नूरपुर - मुरादाबाद रोड पर किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर के लगने पर बाइक गिर गयी और शब्बू व उसके दोनों बच्चो की मौके पर ही मौत हो गयी। इस हादसे में शब्बू की पत्नी परवीन गंभीर रूप से घायल हो गयी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजने के साथ ही घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। एक साथ परिवार के 3 सदस्यों की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष नूरपुर अमित कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। घायल महिला को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया था। उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। 
visitor counter
अभी तक पाठक संख्या 
Blogger द्वारा संचालित.