Random Posts

test

हल्दौर - अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलटी श्रमिकों से भरी बस, 18 घायल

www.newsindia17.com

आज सोमवार की सुबह हल्दौर थाना क्षेत्र में श्रमिकों से भरी एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटी। बस पलटने पर यात्रियों में चीख पुकार मच गयी। इस हादसे में करीब डेढ़ दर्जन मजदूर घायल हुए है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना का कारण बस चालक को नींद आना माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सोमवार की सुबह लगभग 5 बजे लखीमपुर खीरी से कश्मीर जा रही एक बस गाँव रुस्तमपुर के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा पलटी। इस बस में मजदूर सवार थे जो जम्मू कश्मीर जा रहे थे। इस दुर्घटना में 18 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस के शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला और उपचार हेतु सीएचसी हल्दौर में भर्ती कराया। इस दुर्घटना में बस भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी।


इस हादसे में  बस में सवार बब्बू अली, अफसाना, मोहम्मद सुऐब, वसीम, महफूज, महफिश, मुन्ना, सलमान, शकरुल, सरवरी, सबलू, शबनूर जहां, मोहम्मद अहमद, शाकिर, अमीर हसन, अमान अहमद समेत करीब डेढ़ दर्जन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हल्दौर थाना प्रभारी राम प्रताप सिंह का कहना है कि सड़क हादसा चालक को अचानक नींद आने से हुआ है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

website counter
अभी तक पाठक संख्या 

Blogger द्वारा संचालित.