Random Posts

test

अफजलगढ़ पुलिस ने पति की हत्या का मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला को गिरफ्तार कर किया ये खुलासा.........

www.newsindia17.com

अफजलगढ़ पुलिस ने अपने पति की हत्या का मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला को गिरफ्तार कर चौंकाने वाला खुलासा किया है। जाँच के दौरान सामने आये तथ्यों के आधार पर गिरफ्तार की गयी अभियुक्ता ने अपने पति को आत्महत्या करने के लिए उकसाया था और कुछ अन्य लोगो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।


पाठको को बताना उचित होगा कि गत 23 मार्च को उषा उर्फ़ खष्टी देवी, निवासी ग्राम मोहम्मदनगर उर्फ़ जोगीपुरा ने थाना अफजलगढ़ पर ब्रहमपाल सिंह पुत्र नंदराम, रजनी पत्नी ब्रहमपाल, प्रिंसी पुत्री ब्रहमपाल व चीनू उर्फ़ आयुष पुत्र ब्रहमपाल निवासीगण ग्राम मोहम्मदनगर व सुमित पुत्र नामालूम निवासी ग्राम लालपुर, थाना काशीपुर के खिलाफ तहरीर दी थी। तहरीर में कहा गया था कि इन सभी ने एक राय होकर षड्यंत्र के तहत उसके पति बृजपाल की हत्या कर दी है। अफजलगढ़ पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।


पुलिस द्वारा की गयी जांच पड़ताल में सामने आया कि शिकायतकर्ता महिला द्वारा उक्त नामजद लोगो पर झूठा आरोप लगाया गया है। जांच में स्पष्ट हुआ कि शिकायतकर्ता महिला उषा उर्फ़ खष्टी देवी के उकसाने पर ही बृजपाल ने आत्महत्या की थी। जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछितों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अफजलगढ़ पुलिस ने आज शुक्रवार को अभियुक्ता (मृतक की पत्नी) को गिरफ्तार कर लिया।


थानाध्यक्ष अफजलगढ़ ने बताया कि अभियुक्ता को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की गयी है। अभियुक्ता को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पुष्कर सिंह के अतिरिक्त उप निरीक्षक श्रीपाल सिंह, कांस्टेबल शुभम चौधरी व महिला कांस्टेबल शिवानी पुण्डीर शामिल रही। 

best free website hit counter
अभी तक पाठक संख्या 

Blogger द्वारा संचालित.