Random Posts

test

नजीबाबाद - पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वाँछित 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

www.newsindia17.com

पुलिस अधीक्षक बिजनौर नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थानों में गिरफ्तारियों का क्रम जारी है। इसी क्रम में आज शुक्रवार को नजीबाबाद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार किये गए तीनो अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की गयी है।


पाठको को बताना उचित होगा कि गत 27 मई को प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र पुंडीर की ओर से एक मुकदमा भोगेन्द्र पुत्र खिलेंद्र, निवासी ग्राम घोसीपुरा, थाना क्षेत्र नजीबाबाद, अमित पुत्र मोहन सिंह, निवासी रायपुर सादात, थाना नगीना देहात, वसीम पुत्र यासीन निवासी मोहल्ला सैनियो का थाना, किरतपुर, आनंद पुत्र हुक्म सिंह, निवासी ग्राम समसपुर सद्दो थाना, नगीना देहात के खिलाफ दर्ज कराया था। उक्त सभी पर संगठित रूप से गिरोह बनाकर झगड़े करना, मारपीट करना व आपरधिक कार्यो में लिप्त रहकर समाज विरोधी कार्यो में लिप्त रहने का आरोप लगाया गया था। इस आधार पर सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।


प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र पुंडीर ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस टीम वांछितों की तलाश में जुटी हुई थी। आज शुक्रवार को उक्त 5 में से 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किये गए तीनो अभियुक्तों के नाम भोगेन्द्र उर्फ़ भोगी पुत्र खिलेंद्र, आनंद पुत्र हुक्म सिंह व वसीम पुत्र यासीन है। गिरफ्तार किये गए अभियुक्तों के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न संगीन धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज है। अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र पुंडीर के अतिरिक्त उप निरीक्षक महेंद्र सिंह नागर, कय्यूम अली, सौरभ सिंह, जितेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल नरेंद्र राठी, पीयूष खोखर, कांस्टेबल रोहित, रजत राठी, सचिन, रोबिन, सुनील कसाना व मनीष शामिल थे। 

visitor counter
अभी तक पाठक संख्या 

Blogger द्वारा संचालित.