Random Posts

test

नहटौर - ससुर ने पुत्रवधू को बुरी नीयत से दबोचा, विरोध करने मारी गोली, मुकदमा दर्ज

www.newsindia17.com

जनपद बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र से ससुर द्वारा पुत्रवधू को गोली मारने का मामला प्रकाश में आया है। गोली लगने पर गंभीर रूप से घायल हुई महिला को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में परिजनों द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।


उक्त घटना थाना क्षेत्र के गाँव नौरंगपुर की है। बताया गया कि गत रात्रि महिला का पति किसी काम से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान ससुर ने अपनी पुत्रवधू को बुरी नीयत से दबोच लिया। इस हरकत का विरोध करने पर आक्रोशित ससुर ने पुत्रवधू पर गोली चला दी। ये गोली महिला के बगल ने जा लगी। इस घटना के बाद आरोपी ससुर मौके से फरार हो गया। गोली लगने पर गंभीर रूप से घायल हुई महिला को परिजनों ने उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद महिला को बिजनौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक जांच पड़ताल की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस मामले में महिला के भाई द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर उसके ससुर धर्मपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

website counter
अभी तक पाठक संख्या 

Blogger द्वारा संचालित.