रामपुर - केमरी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गौकशी के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश सहित 2 को किया गिरफ्तार
कल मंगलवार की देर रात जनपद रामपुर में पुलिस व गोकशी के मामले में वांछित चल रहे बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गयी। इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने पर 25 हजार का इनामी बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 तमंचे, कारतूस और बिना पंजीकरण संख्या की एक बाइक बरामद की है।
कल मंगलवार की रात लगभग डेढ़ बजे केमरी थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान पुलिस बल के साथ ग्राम बिढ़उ के चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बिना पंजीकरण संख्या के बाइक पर दो व्यक्ति आते हुए दिखाई देने पर पुलिस ने उन्हें रूकने का इशारा किया। इस पर बदमाशों ने भागने का प्रयास किया और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। भागने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी। पुलिस द्वारा की गयी जबाबी कार्रवाई में एक बदमाश पुलिस की गोली पैर में लगने पर घायल हो गया। पुलिस ने घायल हुए बदमाश व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। घायल हुए बदमाश की पहचान गौस मोहम्मद व उसके साथी की पहचान इरफ़ान के रूप में हुई। दोनों बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे व कारतूस के साथ ही बिना पंजीकरण संख्या की एक बाइक बरामद की गयी।
बताया गया कि गत 4 सितम्बर को ये दोनों गौकशी के एक मामले के बाद हुई मुठभेड़ के दौरान फरार हो गए थे। इसके बाद गौस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। मुठभेड़ के दौरान घायल हुए बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अभी तक पाठक संख्या |