Random Posts

test

जरीफनगर/बरेली - बंगाली डॉक्टर की पत्नी ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या, 10 वर्ष पूर्व किया था प्रेम विवाह

www.newsindia17.com

बरेली के जरीफनगर थाना क्षेत्र में एक बंगाली डॉक्टर की पत्नी ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। आज रविवार की सुबह फांसी के फंदे पर लटका शव मिलने पर मोहल्लेवासियों ने डॉक्टर को सूचना दी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया।


मूलरूप से थाना जुनावई क्षेत्र के गाँव दीपानगला निवासी डॉक्टर नव कुमार विश्वास ने करीब 10 वर्ष पूर्व पीलीभीत में रेवती से प्रेम विवाह किया था। वे अपना मकान जरीफनगर थाना क्षेत्र के गाँव रसूलपुर कलां में बनाकर रह रहे थे। वे यही अपना क्लिनिक भी चला रहे थे। कल शनिवार को डॉक्टर माँ दुर्गा की मूर्ति लाने के लिए बाहर गए थे। इस दौरान घर पर उनकी पत्नी रेवती व 4 तथा 6 वर्षीय दो पुत्रियां ही थी। रात में किसी समय रेवती ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। आज रविवार की सुबह आसपास के लोगो ने रेवती का शव फांसी के फंदे पर लटका देखा डॉक्टर को सूचना दी।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बारे में मृतका के मायके वालो को सूचना दी गयी है। पुलिस मायके वालो व डॉक्टर के आने के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है। 

visitor counter
 अभी तक पाठक संख्या 

Blogger द्वारा संचालित.