Random Posts

test

नहटौर - मैढ़ क्षत्रिय सोनार सभा के तत्वाधान में हर्षोल्लास से निकाली गयी महाराजा श्री अजमीढ़ जी की शोभा यात्रा, कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर किया गया स्वागत

www.newsindia17.com

गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी मैढ़ क्षत्रिय सोनार सभा के तत्वाधान में महाराजा श्री अजमीढ़ जी महाराज की शोभायात्रा आज रविवार को हर्षोल्लास व धूमधाम से निकाली गयी। शोभायात्रा का नगर में कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शामिल रही आकर्षक झांकियो ने सभी का मन मोह लिया।


नगर के मौहल्ला चौधरियान स्थित आर्य समाज मंदिर से निकाली गयी उक्त शोभा यात्रा का शुभारंभ मैढ़ क्षत्रिय सोनार सभा के अध्यक्ष विपिन वर्मा, कोषाध्यक्ष विनील वर्मा, अशोक वर्मा, मास्टर रोहताश वर्मा, सुनील वर्मा आदि द्वारा महाराजा अजमीढ़ जी के चित्र के समक्ष संयुक्त रूप से दीप प्रजवल्लित कर किया। शोभा यात्रा में सबसे आगे घोड़े पर सवार एक युवक धर्म ध्वजा लेकर चल रहा था। इसके बाद राधा कृष्ण, शिव पार्वती, अघोरी अखाड़ा, राम लक्ष्मण सीता व हनुमान जी, बग्गी पर सवार महाराजा श्री अजमीढ़ जी की आकर्षक झांकिया व मधुर धार्मिक धुनें बिखेरते बैंड चल रहे थे। शोभा यात्रा का नगर में कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु महाराजा अजमीढ़ जी की बग्गी के आगे नाचते गाते चल रहे थे। आर्य समाज मंदिर से प्रारम्भ हुई शोभायात्रा अपने निर्धारित मार्गो से होते हुए वापस आर्य समाज मंदिर पर ही आकर समाप्त हुई।


शोभायात्रा में मुख्य रूप से विपिन वर्मा, विनील वर्मा, मास्टर रोहताश वर्मा, इंद्रदेव वर्मा, मुकेश वर्मा, राहुल वर्मा, अनुभव वर्मा, अजय वर्मा, सौरभ वर्मा, निकुंज वर्मा, शगुन वर्मा, सुनील वर्मा, हरिओम वर्मा, संजीव वर्मा, संतोष वर्मा, अमित वर्मा, प्रमोद वर्मा, राजकुमार वर्मा, सुजल वर्मा, अमन वर्मा, पंकज वर्मा, कमल वर्मा, गौरव वर्मा, अतुल वर्मा, सतीश वर्मा, संजय वर्मा, राकेश वर्मा, नवीन वर्मा, दीपक वर्मा, राजीव वर्मा, अरुण वर्मा सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल रहे। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात रहा। 

hit counter
अभी तक पाठक संख्या 

Blogger द्वारा संचालित.