मुरादाबाद - पिता की कब्र पर फातिहा पढ़ने गए युवक की सरेआम चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी फरार, क्षेत्र में तनाव
आज शुक्रवार की दोपहर मुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र में स्थित कब्रिस्तान मे पिता की कब्र पर फातिहा पढ़ रहे एक युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गयी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद क्षेत्र मे तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अवैध सम्बन्धो के चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दौलत बाग़ मैराज वाली गली निवासी युसूफ उर्फ़ भोला के पिता मोहम्मद रफीक की गत 21 अक्टूबर को मौत हुई थी। मोहम्मद रफीक का शव इस सरकारी कब्रिस्तान में दफन किया गया था। आज शुक्रवार की दोपहर युसूफ उर्फ़ भोला अपने पिता की कब्र पर फातिहा पढ़ रहा था। मृतक के भाई मोहम्मद मोहसिन के अनुसार इसी दौरान अंडे वाली गली, दौलत बाग निवासी कुछ वहाँ आये थे। इन लोगो ने बिना कोई मौका दिए फातिहा पढ़ रहे युसूफ पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। इस हमले में युसूफ लहूलुहान हो गया। शोर सुनकर मौके पर आती भीड़ को देख आरोपी फायर करते हुए मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों में गंभीर रूप से घायल युसूफ को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह स्थानीय पुलिस के साथ ही मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी की। घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए है। एसपी सिटी ने बताया कि मृतक के भाई द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मोहल्ले के ही 4 सगे भाइयो उनके पिता व 01 अन्य को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियो की तलाश जारी है।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |