Random Posts

test

नहटौर - पुलिस ने ग्राहक बन सर्राफ की दुकान से सोने व चाँदी की अंगूठी चोरी करने वाले 2 शातिर चोरो को गिरफ्तार कर भेजा जेल

www.newsindia17.com

पुलिस अधीक्षक बिजनौर के निर्देशन मे अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत वाँछितो की गिरफ्तारी का क्रम निरंतर जारी है। इसी क्रम में आज मंगलवार को नहटौर पुलिस ने नगर के एक सर्राफ की दुकान से ठगी कर 3 अँगूठिया ले जाने वाले 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार किये गए अभियुक्तो का सुसंगत धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया है।


पुलिस द्वारा जारी किये गए प्रेस नोट मे बताया गया कि कल दिनांक 18 नवंबर को अर्पित कुमार गुप्ता पुत्र संतोष कुमार गुप्ता निवासी मौहल्ला रसूलदारान ने थाने आकर एक तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया था कि 2 अज्ञात व्यक्ति उसके पिता संतोष कुमार गुप्ता की आभूषण की दुकान से खरीदारी के नाम पर छलपूर्वक 02 सोने की अंगूठी व 01 चाँदी की अंगूठी लेकर भाग गये है।


उक्त मामले मे सुसंगत धाराओ में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच हेतु उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा गया था। पुलिस द्वारा की गयी जांच के दौरान उक्त मामले मे सुहैल पुत्र नौशाद व फरमान पुत्र वाहिद, निवासीगण  मौहल्ला पक्का बाग धामपुर जनपद बिजनौर के नाम प्रकाश में आये थे। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को शाम के समय गांगन नदी के पास नगीना मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किये गए अभियुक्तो के कब्जे से चोरी की गयी सोने की 02 चाँदी की 01 अंगूठी बरामद की गयी है। अभियुक्तों के कब्जे से बरामद हुई घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल को भी पुलिस ने सीज कर दिया है। गिरफ्तार किये गए दोनों अभियुक्तों का सुसंगत धाराओं में चालान कर आज जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार किये गए दोनों अभियुक्तो के खिलाफ पूर्व मे भी थाना नहटौर मे मुकदमे दर्ज है।


अभियुक्तो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल नरेश पुनिया, कांस्टेबल राजदीप सिंह, आदित्य मलिक, नवीन कुमार व महिला कांस्टेबल निशी शामिल रहे।.

counter
अभी तक पाठक संख्या 

 

  

Blogger द्वारा संचालित.