मेरठ - पुलिस ने प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या करने वाले 25 हजार के ईनामी सहित 3 बदमाशो को किया गिरफ्तार
मेरठ पुलिस ने कल सोमवार की देर रात हुई मुठभेड़ के बाद ढाबा संचालक हत्याकांड मे वांछित 3 आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किये गए आरोपियो मे से एक पर 25 हजार का ईनाम घोषित किया गया था। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। बताया गया कि ढाबा संचालक की हत्या एक महिला के साथ चल रहे प्रेम प्रसंग के कारण की गयी थी।
पाठको को बताना उचित होगा कि गत 8 जून को सरधना थाना क्षेत्र के गाँव पोहल्ली निवासी ब्रह्मवती ने थाने मे एक तहरीर दी थी। इस तहरीर मे बताया गया था कि उनके पुत्र लाखन सिंह आयु 26 वर्ष का सरधना रोड पर ढाबा है। बताया गया था कि लाखन सिंह गत 6 जून से लापता है और काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ पता नही लग सका है। पुलिस द्वारा की गयी जांच मे सामने आया कि लाखन सिंह का एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और इसके चलते महिला के परिजन उससे नाराज थे। पुलिस द्वारा की गयी जांच मे पता लगा कि घटना से दो दिन पूर्व महिला के भाई ने किसी बहाने से लाखन सिंह को परतापुर बुला लिया था। इसके बाद आरोपियो ने मुरादनगर मे लाखन की ईंटो से कूचकर व गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले मे महिला के भाई आकाश अहलावत, आशीष अहलावत, पिता संजय अहलावत। मामा विनीत मलिक, जतिन, बिट्टू, ऋतिक व सोमवीर के खिलाफ अपहरण व हत्या की धाराओ मे मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने इन सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस द्वारा की गयी अग्रिम जांच में मोनू उर्फ़ मोहन गिरी पुत्र तेज गिरी, निवासी ग्राम जलालाबाद, थाना क्षेत्र मुरादनगर, सोहेल पुत्र रईस कुरैशी, निवासी थाना क्षेत्र इंचौली व हारून पुत्र मेहरू कुरैशी भी इस हत्याकांड मे शामिल थे।
कल सोमवार की देर रात कंकरखेड़ा थाना पुलिस और एसओजी गांव लाला मोहम्मदपुर के निकट चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर तीन लोग जाते हुए दिखने पर टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया। इस पर बाइक सवारो ने मौके से भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने इन बाइक सवारो को सरधना पुल के निकट घेर लिया। पुलिस द्वारा घेर लिए जाने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में 25 हजार का इनामी बदमाश मोनू उर्फ मोहन गिरी और सुहैल निवासी, ग्राम लावड़ थाना क्षेत्र इंचौली पैर मे गोली लगने पर घायल हो गए, जबकि उनका तीसरा साथी हारून मौके से भाग निकला। पुलिस ने पीछा कर हारून को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और तीसरे गिरफ्तार किए गए बदमाश से पूछताछ कर रही है।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मोनू ने गत 8 जून को सरधना थाना क्षेत्र के गांव पोहल्ली निवासी ब्रह्मवती के पुत्र लाखन सिंह का अपहरण के बाद गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर दिया था।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |