Random Posts

test

बिलासपुर/जिला रामपुर - 7 वर्ष पूर्व प्रेम विवाह करने वाली विवाहिता ने पति पर लगाया दूसरी महिला के साथ अवैध सम्बन्ध होने का आरोप, मुकदमा दर्ज

www.newsindia17.com

जनपद रामपुर के बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र की निवासी एक विवाहिता ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस से की गयी शिकायत मे विवाहिता ने बताया कि उसके पति के एक अन्य महिला के साथ अवैध सम्बन्ध है। इसके चलते उसे लगातार शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। पुलिस ने विवाहिता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।


मूल रूप से बुलंदशहर की निवासी प्रीति नामक महिला ने आज बुधवार को उक्त मामले में थाना बिलासपुर मे एक तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। विवाहिता द्वारा दी गयी तहरीर मे बताया गया कि 7 वर्ष पूर्व कोतवाली क्षेत्र के गाँव मुड़िया खुर्द निवासी सुखविंदर सिंह के साथ उसका प्रेम विवाह हुआ था। बताया गया कि शादी के कुछ समय बाद तक सब सामान्य रहा। इसके बाद किसी अन्य महिला के साथ अवैध  सम्बन्धो के चलते सुखविंदर ने उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि गत 5 माह पूर्व सुखविदंर ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया और उसके 5 वर्षीय पुत्र को भी छीन लिया। इसके बाद से वह किराये के मकान मे रहकर अपनी बच्ची का भरण पोषण कर रही है। विवाहिता का कहना है कि सुखविदंर के साथ उसका प्रेम विवाह हुआ था इसके बाद भी वह उसे साथ नही रख रहा है और मारपीट के दौरान उसकी एक टाँग भी तोड़ दी है।


पुलिस ने विवाहिता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओ मे आरोपी सुखविंदर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक बिलासपुर बलवान सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जायेगा।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या 

Blogger द्वारा संचालित.