Random Posts

test

बरेली - पहले पति के मौत के बाद दूसरे पति के साथ रह रही शिक्षिका का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, पुलिस जांच मे जुटी

www.newsindia17.com
पंखे मे पड़ा फांसी का फंदा व विलाप करते परिजन 
कल मंगलवार की देर शाम बरेली के कैंट थाना क्षेत्र मे निजी स्कूल की एक शिक्षिका ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। शिक्षिका यहाँ अपने 10 वर्षीय पुत्र के साथ किराए के मकान मे रह रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस मामले की जांच मे जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गाँव औंध की निवासी वंदना आयु 30 वर्ष की शादी 14  वर्ष पूर्व लखनऊ निवासी विवेक कुमार सिंह के साथ हुई थी। गत 4 वर्ष पूर्व उसके पति विवेक कुमार सिंह की मौत हो गयी थी। इसके बाद वंदना अपने पुत्र को लेकर बरेली आ गयी थी। वंदना बरेली मे अपने दुसरे पति अरुण कुमार के साथ कैंट थाना क्षेत्र के गाँव काधरपुर मे एक किराए के मकान मे रह रही थी। वंदना इस समय सर्वोदय इंग्लिश स्कूल मे शिक्षिका थी। वंदना के पुत्र की आयु इस समय 9 वर्ष है और कक्षा 4 मे पढ़ता है। अरुण कुमार ने बताया कि वे काफी समय से वंदना के साथ रह रहे थे और सब ठीक चल रहा था। एक वर्ष पूर्व उन्होंने वंदना के साथ कोर्ट मैरिज की थी। अरुण कुमार के अनुसार कल मंगलवार की शाम वंदना ने उनके पैर छुए और कहा कि अगर मै मर जाऊँ तो तुम क्या करोगे। इस पर अरुण कुमार ने उसे डाँट दिया था और आगे से ऐसी बात करने को मना कर दिया था। इसके बाद वंदना बच्चे को कोचिंग से लेने चली गयी। दो घंटे बाद अरुण के पास कोचिंग से फोन आया कि वंदना बच्चे को लेने नही आयी है आप आकर ले जाइये। इसके बाद अरुण के वंदना को कई बार फोन किया मगर कोई जबाब नही मिला। अरुण उस समय मीरगंज मे थे। इस सबके बाद वह तुरंत ही वापस आये और बच्चे को कोचिंग से लेकर घर पहुंचे। घर पहुंचने पर पता देखा कि वंदना का शव कमरे मे फांसी एक फंदे पर झूल रहा है। अरुण ने वंदना को फांसी एक फंदे से उतारा मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच मे जुटी है।
web counter free
अभी तक पाठक संख्या 





Blogger द्वारा संचालित.