Random Posts

test

नहटौर - पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले मे वाँछित तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

www.newsindia17.com

पुलिस अधीक्षक बिजनौर के निर्देशन मे अपराध की रोकथाम व अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रो के वाँछितो की गिरफ्तारी का क्रम जारी है। इसी क्रम मे नहटौर पुलिस ने जानलेवा हमले मे वांछित चल रहे एक आरोपी को आज गुरुवार को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। पुलिस इस मामले मे वांछित अन्य दो आरोपियो को पूर्व मे ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।


पुलिस द्वारा जारी किये गए प्रेस नोट मे बताया गया कि गत 7 नवंबर को फूलवती पत्नी स्व0 राजवीर सिंह, निवासी ग्राम फुलसन्दा ने उक्त मामले मे एक तहरीर थाने मे दी थी। तहरीर मे बताया गया था कि गाँव निवासी विकास व विकुल पुत्र वीरेंद्र तथा वीरेंद्र पुत्र करन सिंह ने दो अज्ञात लोगो के साथ उनके पोते आकर्षित उर्फ़ गोल्डी पुत्र धीरेन्द्र के ऊपर जान से मारने की नीयत से हमला किया है। इस हमले के दौरान आरोपियो द्वारा किये गए फावड़े के वार से गोल्डी बेहोश होकर मौके पर ही गिर गया था। इसके साथ ही आरोपियो द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गयी थी। पुलिस ने इस मामले मे सुसंगत धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने गत 8 नवंबर को इस मामले मे वांछित 2 आरोपियो विकास व विकुल उपरोक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए आरोपियो के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया था। आज शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में वांछित तीसरे नामजद आरोपी वीरेंद्र पुत्र करन सिंह को भी गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओ मे चालान कर कोर्ट मे पेश करने के बाद जेल भेज दिया।


अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल किशन कुमार व कांस्टेबल विक्रांत राणा शामिल रहे। बताया गया कि गिरफ्तार किये गए अभियुक्त पर थाना नहटौर में पूर्व में भी दहेज अधिनियम सहित कई धाराओ में मुकदमे दर्ज है। 

counter
अभी तक पाठक संख्या 
Blogger द्वारा संचालित.