Random Posts

test

PM Modi को फिर से मिली जान से मारने की धमकी, अज्ञात शख्स ने किया ऐसा

इंटरनेट डेस्क। देश के पीएम नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। इस संबंध में मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में किसी अज्ञात शख्स ने फोन किया है। शख्स ने पीएम नरेन्द्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस की ओर से अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।

पीएम मोदी को 6 साल में कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। इससे पहले पिछले साल हरियाणा के एक व्यक्ति ने वीडियो वायरल देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गोली मारने की धमकी दी थी। साल 2022 में पीएम मोदी को जेवियर नाम के एक शख्स से धमकी मिली थी।

वहीं साल 2018 में महाराष्ट्र के मोहम्मद अलाउद्दीन खान नाम के एक व्यक्ति ने फेसबुक के माध्यम से पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी दी थी। अब मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में किसी अज्ञात शख्स से मिली धमकी के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। इस संबंध में अपनी जांच शुरू की जा चुकी है।

PC:business-standard
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Blogger द्वारा संचालित.