Random Posts

test

मंईयां सम्मान योजना की चौथी किस्त चली गई है खटाखट-खटाखट: Rahul Gandhi

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव से से पहले मंईयां सम्मान योजना को लेकर बड़ी बात कही है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस संबंध में आज ट्वीट किया कि झारखंड की माताओं-बहनों के खातों में कल मंईयां सम्मान योजना की चौथी किस्त खटाखट-खटाखट चली गई है।

यह योजना महिलाओं को महंगाई से लडऩे और स्वाभिमान के साथ जीने में विशेष रूप से मदद कर रही है। इसीलिए हमने इसके तहत मिलने वाली राशि को और बढ़ाने का निर्णय लिया है। दिसंबर 2024 से झारखंड की महिलाओं को 2500 रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी। 53 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है।

मैंने पहले भी कहा था और फिर दोहरा रहा हूं- बीजेपी ने जितना पैसा अपने अरबपति मित्रों को दिया है उससे ज़्यादा इंडिया महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों को उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए देगा।

PC: x
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Blogger द्वारा संचालित.