Random Posts

test

मुरादाबाद - मनचलो ने महिला सिपाही को सरेराह पकड़कर पीटा, मुँह नाली मे डाला, 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

www.newsindia17.com

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से मनचलो द्वारा सरेराह एक महिला सिपाही के साथ मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश मे आया है। ये घटना पास ही लगे एक सीसीटीवी मे कैद हो गयी। घटना के दौरान आरोपियो ने महिला सिपाही को बाल पकड़कर घसीटा और उसका मुंह भी नाली मे डाल दिया। इस दौरान महिला सिपाही ने स्वयं को बचाने के लिए काफी संघर्ष किया। इस मामले मे महिला सिपाही द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर 6 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।


मुरादाबाद के एक थाने मे तैनात महिला सिपाही सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पुराने आरटीओ कार्यालय के पास किराये के मकान मे रहती है। बताया गया कि महिला सिपाही किसी काम से पास ही रहने वाले मकान मालिक के पास जा रही थी। इस दौरान वह साधारण कपड़े पहने हुए थी। इसी दौरान पीछे से आये एक लड़के ने उसके सामने बाइक लाकर रोकी और बोला हमारी बाइक बंद हो गयी है इसे स्टार्ट कर दीजिये। बाइक सवार लड़के ने सरेराह ही महिला सिपाही के साथ अश्लीलता शुरू कर दी। महिला सिपाही ने मनचले को धक्का देकर दूर करने का प्रयास किया। इस पर मनचले ने महिला सिपाही को थप्पड़ मार दिया और पीटना शुरू कर दिया। मनचले ने महिला सिपाही को सड़क पर गिरा दिया और गर्दन पकड़कर घसीटा। इसी दौरान मनचले के अन्य साथी भी मौके पर आ गए और उन्होने भी महिला सिपाही को पीटना शुरू कर दिया।मनचलो ने महिला सिपाही का मुंह भी नाली मे डाल दिया। इस दौरान कुछ स्थानीय निवासियो द्वारा बीच बचाव का प्रयास किये जाने पर मनचले उनसे भी भिड़ गए। इसी दौरान भीड़ ने मौजूद किसी व्यक्ति ने महिला सिपाही को पहचान लिया। उसने मनचलो से कहा कि ये महिला पुलिस मे है इसे मत मारो। इतना सुनते ही मनचले मौके से फरार हो गए। मनचलो से लगातार संघर्ष कर रही महिला सिपाही ने मौके से भाग रहे आरोपियो की फोटो अपने मोबाइल में कैद कर ली। इस फोटो के आधार पर आरोपियो की पहचान की गयी है।


उक्त मामले मे पीड़िता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर इरफ़ान पुत्र शहादत, निवासी चक्कर की मिलक, सालिम पुत्र अफसर, निवासी समोसे वाली गली, चक्कर की मिलक, नईम व उसकी बहन समेत 6 आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियो की गिरफ्तारी के प्रयास मे जुटी है।

conter12
अभी तक पाठक संख्या 
Blogger द्वारा संचालित.