हसनपुर/जिला अमरोहा - तेज रफ़्तार ट्रैक्टर -ट्राली की टक्कर लगने पर बाइक सवार युवती की मौत, दंपत्ति घायल
![]() |
विलाप करते परिजन व इनसेट मे मृतका की फाइल फोटो |
जनपद अमरोहा के हसनपुर थाना क्षेत्र मे कल मंगलवार की देर शाम हुई एक सड़क दुर्घटना मे बाइक सवार ब्यूटीशियन की मौत हो गयी जबकि दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनो ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रमोद व उसकी पत्नी सीमा, निवासी ग्राम सुल्तानपुर ठेर, थाना क्षेत्र गजरौला नगर मे ब्यूटी पार्लर चलाते है। उनके ब्यूटी पार्लर मे एक रिश्तेदार संगीता आयु 18 वर्ष पुत्री राजू निवासी गाँव रुद्रपुर भी ब्यूटीशियन का काम करती थी। कल मंगलवार की देर शाम ये तीनो बाइक द्वारा अपने गांव सुल्तानपुर ठेर जा रहे थे। इसी दौरान लिंक मार्ग पर ईदगाह के पास पहुंचने पर इनकी बाइक को एक तेज रफ्तार ट्रेक्टर ट्राली ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दंपत्ति के साथ ही संगीता भी गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना के बाद चालक ट्रेक्टर ट्राली लेकर मौके से फरार हो गया। राहगीरो की मदद से सभी घायलो को उपचार हेतु नगर के एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जहाँ चिकित्सको ने संगीता की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ ले जाने के दौरान रास्ते मे संगीता की भी मौत हो गयी।
युवती की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। परिजनो के अनुसार संगीता अपने 6 भाई बहनो मे सबसे बड़ी थी। संगीता की मौत के बाद उसकी माँ मीना देवी समेत परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनो ने बिना कोई कानूनी कार्रवाई किये शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक हसनपुर रविंद्र प्रताप सिंह ने इस मामले को लेकर अनभिज्ञता जताई है।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |