![]() |
| पुलिस गिरफ्त मे मोईन सिद्दीकी उर्फ़ चोटी कटवा |
जिला बरेली की बारादरी पुलिस ने हिन्दुओ को सर तन से जुदा करने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने थाना क्षेत्र निवासी एक महिला को सर धड़ से अलग करने और सरकार बदलने पर चुन चुन कर मारने की धमकी दी थी। ये पूरा मामला एक प्राचीन कुँए को पाटने से जुड़ा है।
थाना क्षेत्र के पुराना शहर निवासी जीतू द्वारा एसएसपी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया गया था कि चक महमूद में एक पुराना कुआँ है। ये प्राचीन कुआँ हिन्दू समुदाय के लिया आस्था का केंद्र है। इस कुँए को मोईन सिद्दीकी उर्फ़ चोटी कटवा ने पाट दिया है और यहाँ पूजा अर्चना करने पर रोक लगा दी है। इस कुँए को संरक्षित करने के लिए जीतू ने कई बार नगर निगम मे शिकायत की थी। आरोप है कि इसी पर नाराज होकर मोईन सिद्दीकी ने जीतू की माँ माया देवी को रास्ते मे रोककर गंभीर धमकिया दी थी। उसने कहा था कि तेरा बेटा कुँए को लेकर बार बार शिकायत कर रहा है किसी दिन उसका सर धड़ से अलग कर दूँगा। उसने कहा था कि हमारी सरकार आने दो फिर तुम हिन्दुओ को घर मे घुस घुसकर मारेंगे। जीतू द्वारा एसएसपी को दी गयी तहरीर मे मामले से अवगत कराते हुए आवश्यक कार्रवाई किये जाने की गुहार लगाई गयी थी।
इस मामले मे एसएसपी द्वारा दिए गए आदेश पर बारादरी थाने मे मोईन सिद्दीकी उर्फ़ चोटी कटवा के खिलाफ सुसंगत धाराओ में मुकदमा दर्ज किया गया था। आज शुक्रवार को बारादरी पुलिस ने आरोपी मोईन सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मोईन सिद्दकी ने महिला के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में उसके खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

