आज गुरुवार की सुबह अफजलगढ़ - कालागढ़ मार्ग पर हुई एक दुर्घटना मे स्कूल बस में सवार 6 छात्र व 1 शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गयी। हादसे के समय बस मे 25 छात्र सवार थे। मौके पर जुटे स्थानीय निवासियों व राहगीरों ने बस ने फंसे बच्चो को किसी प्रकार बाहर निकाला और पुलिस को भी घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल भेजा। जहाँ 5 छात्रो की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कादराबाद स्थित सन शाइन स्कूल की बस आज गुरुवार की सुबह छात्रो को लेकर जा रही थी। इसी दौरान गाँव चौहड़वाला के पास पहुँचने पर चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया और बस सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराकर गड्ढे मे गिरकर पलट गयी। बस पलटते ही मौके पर चीखपुकार मच गयी। शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों व राहगीरो ने बस मे फंसे छात्रों को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य में जुट गयी। प्रत्यशदर्शियो के अनुसार बस तेज रफ्तार मे थी और मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया। इसी के चलते असंतुलित हुई बस पेड़ से टकराकर पलट गयी।
ग्रामीणो व पुलिस ने इस घटना में घायल हुई गाँव मीरापुर निवासी शिक्षिका निधि पत्नी चेतन व छात्रा प्रभदीप कौर के साथ ही छात्र पवन कुमार निवासी गाँव बनियावाला, दक्ष, मयंक, रघुवीर, राकेश गाँव भिक्कावाला निवासी शुभ तथा कालागढ़ निवासी छात्रा निशा को उपचार हेतु अस्पताल मे भर्ती कराया। जहाँ चिकित्सको ने शिक्षिका निधि, छात्र रघुवीर, दक्ष, रक्ष व छात्रा प्रभदीप कौर की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। अन्य छात्रों व छात्राओं को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |
.jpg)
