बरेली/उत्तर प्रदेश - नशे में धुत्त दूल्हे के जीजा ने दुल्हन व अन्य युवतियो पर उड़ाए नोट, विरोध करने पर चलाई गोली, दुल्हन ने किया शादी से इंकार - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, जुलाई 10, 2025

बरेली/उत्तर प्रदेश - नशे में धुत्त दूल्हे के जीजा ने दुल्हन व अन्य युवतियो पर उड़ाए नोट, विरोध करने पर चलाई गोली, दुल्हन ने किया शादी से इंकार

www.newsindia17.com
बारात वापस भेजने वाली दुल्हन नीलम व दूल्हा सत्यवीर 
जिला बरेली के कलोलडिया थाना क्षेत्र मे आयी एक बारात मे दूल्हे के जीजा ने फायरिंग कर अफरातफरी मचा दी। दूल्हे के जीजा की इस हरकत से नाराज दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया और बारात को बैरंग लौटा दिया। इस मामले मे दुल्हन के भाई द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर आरोपी जीजा समेत 10 अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कल 9 जुलाई को दर्ज हुए इस मुकदमे के बाद आज दोनो पक्षो के बीच हुई पंचायत मे मामले की सुलझा लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाँव धुनगला पूरनलाल की पुत्री नीलम का रिश्ता सत्यवीर निवासी गाँव गोबल, थाना क्षेत्र बीसलपुर के साथ हुआ था। दोनो पक्षों के बीच तय हुए कार्यक्रम के अनुसार गत 8 मई को सत्यवीर बारात लेकर मैरिज हाल आया था। दुल्हन पक्ष के लोग काफी खुश थे और बारातियो की आवभगत मे जुटे हुए थे। रात करीब 9 बजे समारोह के दौरान बज रहे डीजे पर दुल्हन पक्ष की कुछ महिलाये व युवतिया डांस कर रही थी। इसी दौरान नशे मे धुत्त दूल्हे का बहनोई ज्ञानी उर्फ़ ज्ञान प्रकाश, निवासी ग्राम अमरा कासिमपुर, जिला पीलीभीत वहाँ पहुंचा और दुल्हन व अन्य युवतियो पर नोट उड़ाने लगा। शराब के नशे में धुत्त रहे ज्ञानी ने महिलाओ के बीच ही गलत ढंग से डांस करना शुरू कर दिया। ज्ञानी की हरकत पर नाराज हुए दुल्हन के भाई ने इसका विरोध करते हुए ज्ञानी को वहाँ से हटने को कहा। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गयी। कुछ बुजुर्गो ने बीच बचाव कराते हुए किसी प्रकार मामले को शांत करा दिया। ज्ञानी भी मौके से चला गया। 

इसके कुछ देर बाद ही ज्ञानी 10 अन्य हथियारबंद लोगो को लेकर वापस आया और दुल्हन की माँ सोमवती व दो भाइयो के साथ मारपीट शुरू कर दी। ज्ञानी ने इसी दौरान फायर करना शुरू कर दिया। ज्ञानी द्वारा किये गए इस फायर के चलते मौके पर अफरातफरी मच गयी। इसी दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए। दूसरी ओर इस घटना से आहत दुल्हन के परिजनो ने दूल्हे उसके फूफा और कुछ बारातियो को हाल मे ही रोक लिया। इस दौरान दुल्हन ने भी शादी करने से इंकार कर दिया और बारात वापस ले जाने को कहा। इसके बाद एक बार फिर किसी प्रकार मामला शांत हुआ और 9 जुलाई की सुबह वैवाहिक कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। शादी की रस्मे शुरू होते ही दूल्हे का जीजा फिर से मौके पर आ पहुंचा और दुल्हन के परिजनो के साथ मारपीट व धक्का मुक्की शुरू कर दी। इस घटना मे दुल्हन की माँ व दो भाइयो समेत 5 लोग घायल हो गए। सभी घायलो को उपचार हेतु सीएचसी नबाबगंज मे भर्ती कराया गया।

इसके बाद दुल्हन पक्ष ने पुलिस को सूचना दी और घटना से अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी दोपहर तक दोनो पक्षों के बीच बहस होती रही। कल 9 जुलाई की शाम तक चली बहस के बाद दोनों पक्षों के बीच कोई सहमति नहीं बन सकी और बारात वापस चली गयी। इस मामले में दुल्हन के भाई प्रियांशु द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस ने दूल्हे के जीजा ज्ञानी समेत 10 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आज गुरुवार को एक बार फिर दोनो पक्षों के बीच हुई पंचायत मे दूल्हा पक्ष दुल्हन पक्ष को 4 लाख रुपए देने पर सहमत हुआ। इसके बाद दूल्हा व उसके परिजन चले गए।
free web counter
अभी तक पाठक संख्या