जयपुर। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस उन्होंने सोशल मीडिया के माध्मय से इस टिप्पणी को अत्यंत अमर्यादित करार दिया है।
कांग्रेस नेता जूली ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी न केवल अत्यंत अमर्यादित है, बल्कि यह भाजपा की संकीर्ण, नफ़रत भरी और असंस्कारी राजनीति पार्टी का बयान है।
जूली ने इस संबंध में कहा कि जो व्यक्ति स्वयं प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को संभालने में पूरी तरह विफल रहा हो, वह इस प्रकार की गैर-जिम्मेदाराना बयानबाज़ी करके अपनी विफलता, हताशा और मानसिक दिवालियापन को उजागर कर रहा है। यह बयान केवल निंदनीय ही नहीं, बल्कि अक्षम्य है।
नेता प्रतिपक्ष जूली ने इस संबंध में आगे कहा कि मुख्यमंत्री जी, आपके बयानवीर मंत्रियों के बेतुके बयानों से प्रदेश नहीं चलेगा और न ही जनता भ्रमित होगी। पहले आप प्रदेश के जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत के लिए धनराशि जारी कीजिए, ऐसी बयानबाज़ी से आपकी अक्षमता छिपाई नहीं जा सकती। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को अपने इस आपत्तिजनक बयान के लिए देश की जनता से तत्काल माफी मांगनी चाहिए।
मदन दिलावर ने दिया था ये विवादित बयान
आपको बात दें कि मदन दिलावर ने कोटा जिले के रामगंजमंडी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया। इस दौरान दिलावर ने राहुल गांधी को 'देश का सबसे बड़ा गद्दार' बताते हुए आतंकवादियों का समर्थन करने का आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी को नीच और निकम्मा तक बोल दिया।
PC:patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें