स्योहारा/जिला बिजनौर - बच्चो के बीच हुए मामूली विवाद की शिकायत करने पहुंचे दो पक्षो के बीच थाने के गेट पर ही चले लात घूंसे, मची अफरा तफरी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, मई 23, 2026

स्योहारा/जिला बिजनौर - बच्चो के बीच हुए मामूली विवाद की शिकायत करने पहुंचे दो पक्षो के बीच थाने के गेट पर ही चले लात घूंसे, मची अफरा तफरी

https://www.newsindia17.com/uttar-pradesh/bijnor-seohara-police-station-gate-clash-two-groups-fight/

जिला बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र में आज शनिवार को उस समय कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ गईं जब थाने के मुख्य द्वार के बाहर ही दो पक्षो के लोग आपस मे भिड़ गए। बच्चों के बीच हु मामूली विवाद को लेकर शुरू हुई यह कहासुनी कुछ ही पलों में खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। सरेराह हुई इस हिंसक झड़प के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसके बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पूरा विवाद वाल्मीकि समाज के दो पक्षों के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बच्चों के बीच खेल-खेल में किस बात पर कहासुनी हो गई थी। इसी मामले की शिकायत दर्ज करानेलिए दोनों पक्षों के दर्जनों लोग शनिवार को स्योहारा थाने पहुंचे थे। इससे पहले कि पुलिस उनकी बात सुन पाती या कोई कानूनी कार्रवाई शुरू होती, दोनों पक्ष थाने के गेट के ठीक बाहर ही एक-दूसरे को देख लेने की धमकी देते हुए आपस मे भिड़ गए।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस दौरान दोनों पक्षों के पुरुषों और महिलाओं के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे। बीच सड़क पर हो रहे इस हंगामे के कारण वहां खड़े कई दोपहिया वाहन भी गिर गए। थाने के गेट पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव करते हुए किसी तरह दोनों गुटों को अलग किया और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस की डांट-फटकार के बाद एक बार तो मामला शांत हो गया और दोनों अलग हो गए। इस सबके बाद भी दोनों पक्ष कुछ देर बाद ही थाने के सामने स्थित दुकान के पास फिर से आमने-सामने आ गए और एक दूसरे पर हमला बोल दिया।


सरेआम सड़क पर हो रही इस मारपीट के कारण बाजार में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इस दोहरे संघर्ष में दोनों पक्षों के कई लोगों को मामूली व गंभीर चोटें आई हैं। कानून की रखवाली करने वाली पुलिस के ठीक नाक के नीचे हुए इस खुले उपद्रव को शांत कराने में स्योहारा पुलिस के पसीने छूट गए।


थाना प्रभारी स्योहारा ने मामले की बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर हुड़दंगियों को चिह्नित किया जा रहा है। थाना गेट और सार्वजनिक सड़क पर इस तरह कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

web counter free
अभी तक पाठक संख्या