बिजनौर/उत्तर प्रदेश - नशे के काले कारोबार पर पुलिस का कड़ा प्रहार, स्मैक बेच रही दो सगी बहने गिरफ्तार कर भेजी जेल - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, जून 07, 2026

बिजनौर/उत्तर प्रदेश - नशे के काले कारोबार पर पुलिस का कड़ा प्रहार, स्मैक बेच रही दो सगी बहने गिरफ्तार कर भेजी जेल

https://www.newsindia17.com/uttar-pradesh/bijnor-police-arrested-two-sisters-selling-smack-drug-smuggling-case-ndps-act/

बिजनौर नगर कोतवाली पुलिस ने कल शनिवार की देर रात नशे के सौदागरो के खिलाफ एक बड़ी और निर्णायक कार्रवाई की है। पुलिस ने सूचना के आधार पर की गयी छापामार कार्रवाई के दौरान स्मैक बेचने की आरोपी दो सगी बहनो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई आरोपी बहनो के पास से भारी मात्रा में स्मैक व हजारो रूपये की नकदी बरामद की है।


पाठको को बताना उचित होगा कि नगर कोतवाली पुलिस बिजनौर को लम्बे समय से सूचना मिल रही थी कि नगर के मोहल्ला मिर्दगान की बिलाल वाली मस्जिद गली के एक मकान से नशे का कारोबार संचालित किया जा रहा है। कल शनिवार की देर रात सूचना पुख्ता होते ही चौकी प्रभारी जाटान उप निरीक्षक अंकुर पाल ने पुलिस बल के साथ बताये गए ठिकाने पर अचानक ही धावा बोल दिया। पुलिस को आया देख मौके पर मौजूद दो युवक अँधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार होने मे सफल रहे जबकि पुलिस टीम ने मौके से दो युवतियो को दबोच लिया। पुलिस द्वारा तलाशी लिए जाने पर मौके से नशीले पदार्थो की अवैध बिक्री किये जाने का खुलासा हुआ। मौके से गिरफ्तार की गयी दोनो युवतियों की पहचान रहनुमा उर्फ़ नूरी आयु 24 वर्ष व तबस्सुम आयु 30 वर्ष पुत्री फरीद के रूप मे हुई है। दोनों सगी बहने है और फ़िलहाल अविवाहित है।


सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय की मौजूदगी में महिला पुलिसकर्मियों द्वारा एनडीपीएस एक्ट के नियमों के तहत दोनों आरोपियों की तलाशी ली गई। इस दौरान दोनो युवतियो के पास से कुल 111.54 ग्राम स्मैक बरामद हुई। (जिसमें इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर तोलने के बाद 50.35 ग्राम स्मैक की डलियां और 61.19 ग्राम स्मैक छोटी-छोटी पुड़ियों में मिली)। इसके साथ ही नशे की बिक्री से कमाए गए कुल 88,950 रुपये नकद भी बरामद किए गए।


प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर बिजनौर अमर सिंह राठौर ने बताया कि बरामद माल को नियमानुसार सील कर उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग कराई गई है और एनडीपीएस एक्ट की धारा 52-ए के तहत इन्वेंट्री तैयार की गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया है।


पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद दोनों बहनों ने रोते हुए दावा किया कि उनके पिता लंबे समय से बीमार हैं। घर का खर्च चलाने और पिता के इलाज के लिए उन्होंने शॉर्टकट अपनाया और स्मैक बेचने के धंधे में उतर गईं। पूछताछ में उन्होंने कबूला कि वे स्मैक की एक पुड़िया 400 रुपये में बेचा करती थीं। हालांकि, पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस ड्रग सिंडिकेट के पीछे और कौन से बड़े चेहरे शामिल हैं।


यह पूरी कार्रवाई शनिवार की देर रात को हुई थी, इसलिए पुलिस ने कानून और सर्वोच्च न्यायालय  के निर्देशों का पूरी तरह पालन किया। रात के समय महिलाओं को थाने न ले जाकर, उनके घर पर ही महिला पुलिसकर्मियों की कड़ी निगरानी में रखा गया। इसके बाद रविवार सुबह उनकी औपचारिक गिरफ्तारी कर कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

free counter
अभी तक पाठक संख्या