नहटौर/जिला बिजनौर - खेत की मेड़ काटने का विरोध करने पर किसान व उसके परिजनो को पीटा, दी जान से मारने की धमकी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, जुलाई 03, 2026

नहटौर/जिला बिजनौर - खेत की मेड़ काटने का विरोध करने पर किसान व उसके परिजनो को पीटा, दी जान से मारने की धमकी

newsindia17.com/nahtaur-bijnor-farmer-family-assault-over-field-boundary-dispute-death-threat-allegations

नहटौर थाना क्षेत्र के गाँव मुकर्रमपुर से जमीनी रंजिश से जुड़ा एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहाँ खेत की मेड़ काटने का विरोध करने पर दबंगों ने एक परिवार के साथ बेरहमी से मारपीट की। लाठी-डंडों से लैस होकर आए हमलावरों ने पीड़ित परिवार के सदस्यों को बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।


पीड़ित पवन कुमार पुत्र चंद्रपाल सिंह ने बताया कि आज शुक्रवार की सुबह लगभग 8 बजे वे अपने खेत पर गए थे।  उन्होंने देखा कि गांव के कुछ दबंग लोगों ने उनके खेत की साझा मेड़ को काटकर अपनी जमीन में मिला लिया है।पवन ने बताया कि आरोपियो के घर जाकर इस बारे मे पूछे जाने और मेड़ को वापस अपनी जगह लगाने का आग्रह करने पर आरोपी आपा खो बैठे। उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए पवन पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पवन के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।


पीड़ित के अनुसार शोर सुनकर मौके पर पहुंचे उसके पुत्र सौरभ और वृद्ध माँ मगनदेई देवी को भी दबंगो ने नही बख्शा। आरोपियों ने इन दोनों पर भी हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना स्थल पर मौजूद चश्मदीदों के सामने ही दबंगों ने उन्हें भविष्य में कोई भी कानूनी शिकायत न करने की चेतावनी दी और जान से मारने की धमकी दी।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मे हड़कंप मच गया। पीड़ित पवन कुमार ने कोतवाली नहटौर पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक नहटौर रविन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि  पीड़ित परिवार की शिकायत दर्ज कर ली गई है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या