जिला मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक विवाहिता ने अपने पड़ोसी युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने और अश्लील हरकतें करने का गंभीर आरोप लगाया है।आज सोमवार को पति के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पहुंची पीड़िता ने शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि यह मामला दोनों पक्षों के बीच चल रहे पुराने विवाद से भी जुड़ा हो सकता है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पीड़िता ने एसएसपी से की गयी शिकायत मे बताया कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक लंबे समय से उस पर बुरी नजर रखता था। आरोप है कि पति के काम पर जाने के बाद युवक अक्सर घर के बाहर आकर अश्लील टिप्पणियां करता था और जबरन दोस्ती करने का दबाव बनाता था।
महिला के अनुसार गत 28 जून की दोपहर करीब 2:30 बजे उसके पति घर पर नहीं थे और बच्चे भी बाहर सामान लेने गए हुए थे। इसी दौरान आरोपी मौका पाकर घर में घुस आया। आरोप है कि घर मे घुस आये युवक ने महिला के साथ अश्लील हरकतें कीं और दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला द्वारा इस सबका विरोध किये जाने पर आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया और कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोगों के आने की आहट सुनकर आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ। पीड़िता ने बताया कि आरोपी अपनी स्कूटी से भागते समय घर के बाहर रखी चारपाई में टक्कर मारकर चला गया। जाते-जाते उसने धमकी दी कि यदि उसने उसकी बात नहीं मानी, तो वह उसे समाज में बदनाम कर देगा और घर भी खाली करवा देगा।
एसएसपी कार्यालय में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। थाना प्रभारी सदर बाजार अखिलेश मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से ही मामूली बात को लेकर विवाद चल रहा है। थाना प्रभारी ने कहा कि महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की हर पहलू से बारीकी से जांच की जा रही है। साक्ष्यों और जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

