नगीना/जिला बिजनौर - नीट परीक्षा पास कराने व शादी का झांसा देकर युवती से ठगे 20 लाख, किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, अगस्त 20, 2026

नगीना/जिला बिजनौर - नीट परीक्षा पास कराने व शादी का झांसा देकर युवती से ठगे 20 लाख, किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

newsindia17.com/nagina-bijnor-neet-pass-karane-shadi-ka-jhansa-20-lakh-thagi-dushkarm-mukadma-likhit

जिला बिजनौर के नगीना थाना क्षेत्र से नीट परीक्षा पास कराने और शादी करने का झांसा देकर युवती से 20 लाख रुपये ठगने व दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। अब पीड़िता द्वारा पैसा वापस मांगे जाने पर आरोपी जाने से मारने की धमकी दे रहा है। इस मामले मे पीड़िता की माँ द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर आरोपी युवक समेत 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


पीड़िता की मां द्वारा पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया गया कि उसकी पुत्री लम्बे समय से नीट परीक्षा की तैयारी मे जुटी थी। इस बीच शावेज निवासी झालू, थाना क्षेत्र उनके संपर्क में आया था। शावेज ने उनकी बेटी को नीट  परीक्षा में सफलता दिलाने और मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने का आश्वासन दिया। तहरीर के मुताबिक आरोपी ने युवती व उसके परिवार को भरोसा दिलाने के लिए कई लोगों से बातचीत भी कराई। युवती व उसके परिजनो को विश्वास मे लेने के बाद शावेज ने उनसे  20 लाख रुपये भी ले लिए । आरोप है कि इसी दौरान शावेज ने युवती को भी अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी का वादा कर उसे एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।


कुछ समय बाद आरोपी की बातों में बार-बार विरोधाभास सामने आने पर युवती और उसके परिवार को संदेह हुआ। आरोप है कि परिजनो द्वारा दिए गए पैसे वापस मांगने पर शावेज ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने झालू निवासी शावेज, उसकी मां हलीमा, भाई शानू और पिता शरीफ के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।


मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब कथित लेन-देन, युवती द्वारा लगाए गए आरोपों तथा अन्य संबंधित तथ्यों की जांच कर रही है। मामले में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


नोट: यह मामला फिलहाल पीड़िता और उसके परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों तथा दर्ज मुकदमे पर आधारित है। आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या