हल्दौर : भाजपा विधायक प्रतिनिधि की पत्नी की गोली लगने से मृत्यु - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, मार्च 24, 2018

हल्दौर : भाजपा विधायक प्रतिनिधि की पत्नी की गोली लगने से मृत्यु

रिपोर्ट - हल्दौर/बिजनौर (संजय कुमार शर्मा)

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र हल्दौर के गांव नसीरपुर नैंसी में समिति के पूर्व चेयरमैन व भाजपा विधायक के प्रतिनिधि की पत्नी की लाइसेंसी रिवाल्वर की गोली लगने से मौत हो गई।परिजनों का कहना है यह घटना मां बेटे में छीना-झपटी के दौरान गोली लगने से हुई है। मृतक महिला को दो गोली लगी है। पुलिस ने महिला के छोटे बेटे की तहरीर के आधार पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक हिंदू युवा वाहिनी का ब्लॉक अध्यक्ष बताया जा रहा है।

ग्राम नसीरपुर नैंसी निवासी समिति के पूर्व चेयरमैन नरेश कुमार अपने छोटे बेटे आकाश के साथ बाहर गए थे। उनकी पत्नी सुमन (आयु 50 वर्ष) बड़ा बेटा विवेक व परिवार के अन्य सदस्य घर पर ही थे।

12 मार्च को विवेक की शादी हुई थी।  रात करीब 9:30 बजे खाना बनाने को लेकर मां और बेटे के बीच विवाद हो गया। इस दौरान किसी ने नरेश का लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल लिया। परिजनों के अनुसार विवेक रिवाल्वर छीनने लगा। इसी छीनाझपटी में गोली चल गई और एक गोली सुमन के सीने और दूसरी हाथ में लगी। रिवाल्वर से 5 गोली चली है। बिजनौर ले जाते हुए रास्ते में सुमन की मौत हो गई घटना की सूचना मिलने पर एसपी देहात विश्वजीत सिंह, सीओ सिटी गजेंद्र पाल सिंह,  पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे सुमन के छोटे बेटे आकाश की तहरीर पर आरोपी विवेक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।चर्चा यह भी है आरोपी विवेक का अस्पताल में मानसिक रोग का इलाज चल रहा है।