रिपोर्ट - संभल /उत्तर प्रदेश से जिला प्रभारी देवेंद्र कुमार।

counter
आगरा मुरादाबाद हाईवे पर बबराला से बहजोई की तरफ आ रही बदायूं डिपो की रोडवेज बस अनियंत्रित होकर लकड़ी की बल्लियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराई। हादसे में रोडवेज बस में सवार 3 महिलाओं सहित एक दर्जन यात्री घायल हो गए। रोडवेज बस भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने रोडवेज बस को अपने कब्जे में ले लिया।
सुबह 7 बजे के लगभग बदायूं डिपो की रोडवेज बस बबराला से यात्रियों को बैठाकर बहजोई से गुजरते हुए दिल्ली जाने को निकली थी । जैसे ही बस बहजोई बबराला मार्ग स्थित गांव खजुरा खाकम के निकट पहुंची तो चालक रोडवेज बस को आगे जा रही लकड़ी की बल्लियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली से ओवरटेक करने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बस टकराई तो बस में सवार यात्रियों में हड़कम्प मच गया। यात्री हड़बड़ाते हुए नीचे उतर आये। कुछ यात्री मारे दहशत के अपनी जान बचाने के लिए बस की खिड़कियों से कूदकर अपनी जान खतरे में पड़ता देख बस से बाहर आए। इस हादसे में रोडवेज बस में सवार शीला पत्नी दिनेश निवासी चंदौसी, मुन्नी पत्नी धनीराम कुसुमपुर नई दिल्ली, हरवती पत्नी सूरज पाल भैयापुर थाना धनारी राजवीर सिंह पुत्र रामेश्वर निवासी बबराला सहित एक दर्जन यात्री घायल हो गए।