जिला मुरादाबाद के कटघर थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के नशीले पदार्थो की तस्करी से जुड़े एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए युवक के कब्जे से 1 किलो 130 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दस सराय चौकी प्रभारी सुनील राठी कल शुक्रवार की देर रात करीब 10:30 बजे अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सीतापुर से नेताजी कॉलोनी की ओर जाने वाले मार्ग पर नाले की पुलिया के पास एक संदिग्ध युवक देखे जाने पर पुलिस टीम ने उसे रोककर पूछताछ की और तलाशी ली।
पुलिस का दावा है कि तलाशी के दौरान युवक के पास से 1 किलो 130 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ के बाद युवक की पहचान पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव यूसुफपुर नगलिया निवासी शाहनवाज उर्फ शानू के रूप में हुई।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कटघर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पूर्व में भी नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल रहा है।
युवक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब चरस की सप्लाई के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी नशीला पदार्थ कहां से लेकर आया था और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के आधार पर नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की भी कोशिश शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

