रिपोर्ट - नहटौर/बिजनौर से संवाददाता परेवज दानिश।

counter दिनॉक 9 अगस्त 2018 को शिवतेरस के अवसर पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने हेतु कॉवडि़यो का आगमन आरम्भ हो गया है। वैसे तो पिछले दो दिनो से लगातार कॉवड़ यात्री नहटौर नगर मे आ रहे है और विश्राम कर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर रहे है, परन्तु आज बुलन्दशहर की ओर जाने वाले कॉवडि़यो के समूहो की नगर मे अधिक उपस्थिति देखी गयी।
पैजनिया मार्ग पर स्थित बलराम कुॅवर सरस्वती विद्या मन्दिर के परिसर मे आज कॉवडि़यो की संख्या कल से भी अधिक थी। संस्था ने यहॉ कॉवड़ यात्रियो के विश्राम व भोजन हेतु तो प्रबन्ध किया ही है साथ ही प्राथमिक चिकित्सा भी उपलब्ध करायी जा रही है। यहॉ शाम के समय कॉवड़ यात्रियो की संख्या काफी थी और लगातार कॉवडि़यो का आगमन हो रहा था। कॉवड़ यात्रियो के मनोरंजन हेतु एक बड़ी स्क्रीन लगाकर शिव भजनो के कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जा रहे है। अनेको कॉवड़ यात्री भोले की भक्ति मे मगन डीजे पर बज रहे भक्तिमय संगीत पर नृत्य करते भी देखे गये।
इसी क्रम मे रोडवेज बस परिसर नहटौर मे भी कॉवडि़यो की संख्या कल से अधिक देखी गयी। यहॉ भी संस्थाओ ने कॉवड़ यात्रियो के लिये भोजन व विश्राम की समुचित व्यवस्था की है। यात्रियो के विश्राम हेतु गददो का प्रबन्ध किया गया है व भोजन हेतु भन्डारा चौबीसो घन्टे अनवरत चल रहा है।
कल शिव भक्तो की आवक मे और अधिक इजाफा होने के आसार है। हालॉकि पिछले 3 दिनो से मौसम भी साफ नही है और रूक रूक कर बारिश हो रही है परन्तु शिवभक्त अपनी ही धुन मे तमाम अड़चनो के बावजूद अनवरत जय भोले के उदघोष के साथ अपने गंतव्य की ओर बढ रहे है। पुलिस प्रशासन भी इस मौके पर काफी दुरूस्त नजर आया। हल्दौर चौराहे के अतिरिक्त रोडवेज परिसर, नहटौर नूरपुर मार्ग व पैजनिया रोड स्थित बलराम कुॅवर सरस्वती विद्या मन्दिर परिसर मे पुलिस कर्मी नजर रखे हुए है तथा लगातार गश्त जारी है।