रिपोर्ट - अमरोहा/उत्तर प्रदेश से जिला प्रभारी शुभम शर्मा।

counter
अमरोहा नगर पालिका अधिकारियों ने को शहर में प्रतिबंधित पॉलिथिन की रोकथाम के लिए शहर में अभियान चलाया। इससे दुकानदारों में खलबली मची रही। टीम ने शहर में 300 ग्राम प्रतिबंधित पॉलिथिन जब्त की और तीन दुकानदारों से तीन हजार रुपए का जुर्माना भी वसूल किया। आए दिन शहर में अभियान चलाया जा रहा है। यूपी सरकार ने 15 जुलाई से प्रदेश भर में पॉलिथिन पर प्रतिबंध लगा दिया और इसका उपयोग करने पर सजा और जुर्माना का भी प्रावधान किया है। पॉलिथिन की रोकथाम के लिए पालिका टीम ने बाजार रज्जाक और लकड़ा में प्रतिबंधित पॉलिथिन के खिलाफ अभियान चलाया। इससे दुकानदारों में खलबली मची रही। आए दिन शहर में अभियान भी चलाए जा रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी बाजारों में प्रतिबंधित पॉलिथिन की बिक्री हो रही है। पहले चले अभियान में पालिका टीम ने 600 ग्राम प्रतिबंधित पॉलिथिन जब्त की थी और छह हजार रुपए का जुर्माना भी वसूल किया था। सोमवार को फिर चले अभियान में तीन सौ ग्राम पॉलिथिन जब्त की और तीन हजार रुपए का जुर्माना वसूल भी किया। इस दौरान कर अधीक्षक मोहम्मद सुहैल खां, छवि शर्मा, असद जमाल आदि मौजूद रहे।