नहटौर - सीकरी बुजुर्ग में कलश यात्रा के साथ हुआ 9 दिवसीय श्री राम कथा का शुभारम्भ

visitor counter
क्षेत्र के गांव सीकरी बुजुर्ग में श्रीराम कथा आयोजन समिति सीकरी बुजुर्ग के तत्वाधान में श्री राम कथा का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ आज 101 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकालकर हुआ। कलश यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होती हुई कथा स्थल जाकर सम्पन्न हुई। सीकरी बुजुर्ग में श्रीराम कथा का आयोजन दूसरी बार किया जा रहा है तथा यह आगामी 9 दिनों तक चलेगा। 

बुधवार को कथा के मुख्य यजमान शोभित त्यागी एवं उनकी पत्नी रीना त्यागी रहे। कथा व्यास रविशंकर महाराज जी ने कहा कि जहां पर भी भगवान श्री राम का वर्णन होता है,वहां से खुद ही असुर शक्तियां भाग जाती है। राम कथा सुनने से मन को शांति मिलती है। उन्होने सभी भक्तों से श्रीराम कथा को सुनने का आहवान किया। कलश यात्रा में मानसी त्यागी, सरिता त्यागी, डोली त्यागी, कुमकुम त्यागी, दिव्या शर्मा, मिनु त्यागी, अर्चना त्यागी, नीलम त्यागी, अनीता देवी, राधे त्यागी, किरण देवी, गजरा देवी, पूनम त्यागी, रिना त्यागी, पूनम शर्मा, लोकेश सैनी, शीला सैनी, सरोज ठाकुर, मायावती सैनी, सरोज त्यागी, लोकेश त्यागी, अंजलि त्यागी, मोनिका त्यागी, नीलू त्यागी सहित 101 कलश यात्रा में महिला शामिल रहीं। इसके अलावा सचिन त्यागी, अंकुर त्यागी, लवी त्यागी, विनीत त्यागी, विजयराम सैनी, सीताराम सैनी, सोनू ठाकुर, रणवीर शर्मा आदि का विशेष योगदान रहा।
नहटौर/जिला बिजनौर से संवाददाता परवेज दानिश।