अमरोहा/उत्तर प्रदेश - पत्नी ने फायर ब्रिगेड ने तैनात पति पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, बोली मारपीट से हुई गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, जून 27, 2025

अमरोहा/उत्तर प्रदेश - पत्नी ने फायर ब्रिगेड ने तैनात पति पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, बोली मारपीट से हुई गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत

www.newsindia17.com

उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर निवासी एक महिला ने उत्तर प्रदेश फायर सर्विस (फायर ब्रिगेड) में तैनात अपने पति व ससुराल वालो पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। एसपी से की गयी शिकायत के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।


पीड़िता का कहना है कि उसकी शादी अमरोहा फायर सर्विस में तैनात सिपाही सोमपाल के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति व ससुराल वालो ने अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। महिला के अनुसार उसके पति ने 3 से 4 लाख की नकदी न लाने पर उसे घर में रखने से इंकार कर दिया है। सोमपाल अपनी सरकारी नौकरी का रौब दिखाता है और कहता है कि कोई उसका कुछ नही बिगाड़ सकेगा। महिला ने बताया कि सोमपाल द्वारा की गयी मारपीट के दौरान उसके गर्भ मे पल रहे 5 माह के बच्चे की भी मौत हो चुकी है। पीड़िता का कहना है कि उसे अमरोहा में एक कमरे में बंद कर रखा जाता है और खाने को भी नही दिया जाता है। महिला के अनुसार घर वापस आने पर सोमपाल ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। महिला ने पति के साथ ही उसके भाई मुकाम सिंह, बहन बत्तो व जूली पर भी गंभीर आरोप लगाए है।


एसपी अमरोहा अमित कुमार आनंद ने बताया कि पीड़िता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। विवेचना के दौरान प्रकाश मे आने वाले तथ्यो के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

web counter free
अभी तक पाठक संख्या