नूरपुर ब्लॉक के अंतर्गत गॉव भैसा में गत तीन दिनों से चल रहे विराट धर्म सम्मलेन में नगर क्षेत्र व दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से अपार संख्या में भक्तो का आगमन हो रहा है। आज सम्मलेन के तीसरे दिन भी भक्तो की बड़ी भीड़ संत स्वामी चैतन्य पुरी महाराज के श्रीमुख से प्रवचन सुनने को उमड़ पड़ी।
विश्व विख्यात संत स्वामी चेतन्य पुरी महाराज ने कहा कि किसी भी स्थिति में निराश न होकर परिस्थितियों का धैर्य व संयम के साथ सामना करना चाहिए। उन्होंने भक्तों को बताया कि संसार परिवर्तनशील है यहां सब कुछ बदलता है सुख-दुख लाभ हानि यश अप यश अनुकूलता ओर प्रतिकूलता का दौर चलता रहा है। जीवन में यदि पतझड़ आया है तो एक दिन बसंत भी आएगा और जीवन में दुखों क्लेशो व परेशानियों का अंत भी हो जायेगा।
संकल्प की अथाह शक्ति के बारे में विस्तार से बताते हुए महाराज ने कहा कि संकल्प की शक्ति अपनिमित है जहां संकल्प है वहां कुछ भी असंभव नहीं है पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण की अथाह शक्ति भी मनुष्य के संकल्प को रोक नहीं सकी और व्यक्ति चंद्रमा तक पहुंच गया। सागर की अथाह गहराई हो या एवरेस्ट का उच्चतम शिखर संकल्प के आगे छोटा पड़ गया। संकल्प मनुष्य की आंतरिक शक्ति का सामूहिक निश्चय हैं अगर एक बार यह जागृत हो जाए तो सृष्टि की कोई ताकत भी इसे हरा नहीं कर सकती।
इस विराट धर्म सम्मेलन का आयोजन श्री हरि कृपा समिति ग्राम भैंसा जिला बिजनौर के तत्वाधान में किया गया। इस आयोजन में रणवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, पप्पू कुमार, सुरेश कुमार, उमेश कुमार, निकुंज कुमार, तेजवीर सिंह, युवराज सिंह, पंडित अशोक शास्त्री व मुकुल शर्मा का विशेष योगदान रहा।
नूरपुर/जिला बिजनौर से तहसील प्रभारी चांदपुर नितिन मोहन शर्मा।
,