Random Posts

test

रामपुर - दिन निकलते ही महिला की बेरहमी से हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

रामपुर में दिन निकलते ही महिला की हत्या
visitor counter
रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ज्वाला नगर में दिन निकलते ही एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गयी। महिला की लाश उसके ही मकान के एक कमरे में मिली है। घटना के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ज्वाला नगर में राम मनोहर लोहिया पार्क के पीछे स्थित लेबर कालोनी के मकान में रहने वाली उमा यादव के मकान में उसकी ही लाश खून से सनी हुई पड़ी पाई गई। बताया जाता है कि उमा की बेटी स्कूल में शिक्षिका के पद पर तैनात हैं। वह बुधवार की सुबह स्कूल चली गई थी। सुबह करीब साढ़े दस बजे मकान का दरवाजा खुलवाया गया तो उमा देवी का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। दीवारों तक पर खून की छींटे आई हुई थीं। पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है,जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। हत्या के पीछे क्या वजह फिलहाल अभी तस्वीर साफ नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


समाचार श्रोत - रामपुर/उत्तर प्रदेश से जिला प्रभारी सतीश कुमार। समाचार व विज्ञापन के लिये सम्पर्क करे -  9837127612
Blogger द्वारा संचालित.