अमरोहा - जिले में तब्लीगी जमात के 64 लोगो के मिलने पर मचा हड़कंप

free counter
अमरोहा जिले में भी तबलीगी जमात के 64 लोग मिलने से हड़कंप मच गया है। इनमें से 40 अमरोहा नगर में जबकि 12 डिडौली के गांव फतेहपुर अब्बु में ठहरे थे। इसके अलावा 12 अन्य बछरायूं व धनौरा में मिले हैं। पुलिस के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर जाकर सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की। सभी को स्थानीय स्तर पर क्वॉरेंटाइन किया गया है। इनमें आंध्र प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु व बुलंदशहर के लोग शामिल हैं। अन्य थाना क्षेत्रों में भी पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ऐसे लोगों को चिन्हित करने में जुटी है। 

अमरोहा के अलावा यूपी के अन्य जिलों में सैकड़ों तब्लीगी जमात के लोग मिले है। लगातार मिल रहे तब्लीगी जमात के लोगों के कारण प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीरें खिंचने लगी है। प्रशासन और पुलिस के साथ राज्य और केंद्र सरकार का पूरा ध्यान कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने पर है। पुलिस लगातार लोगों से अपील कर रही है कि वह घर पर ही रहें। किसी अति आवश्यक काम के कारण ही घरों से बाहर निकले। तब्लीगी जमात के जो लोग मिले हैं उन्हें क्वारंटाइन करने को कहा गया है। पल-पल की जानकारी संबंधित विभाग को देने को कहा गया है। ऐसे लोगों के घरों के सामने क्वारंटाइन करने का पोस्टर भी चस्पा किया गया है।

समाचार श्रोत - अमरोहा/उत्तर प्रदेश से जिला प्रभारी घनश्याम शर्मा।