Random Posts

test

हल्दौर - सड़क किनारे ब्रीफ़केस में मिला अधेड़ व्यक्ति का क्षत विक्षत शव, पोस्टमार्टम को भेजा

visitor counter अभी तक पाठक संख्या.... 
हल्दौर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे ब्रीफकेस में एक अज्ञात अधेड़ उम्र के व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव को धारदार हथियार से गोदा गया है। शव छह से सात दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पाठको को बताना उचित होगा कि लगभग एक माह पहले भी हल्दौर - अम्हेड़ा मार्ग पर बोरे में बंद एक महिला का शव मिला था। 

गांव मोहनपुर सिद्धपीठ निवासी युवक रविवार सुबह करीब सात बजे दौड़ लगाने गए थे। युवकों को गांव अम्हेड़ा व मोहनपुर सिद्धपीठ के बीच सड़क किनारे ब्रीफकेस दिखाई पड़ा। युवको ने रुककर देखा तो ब्रीफ़केस से दुर्गंध आ रही थी। युवकों ने तुरंत ही मोहनपुर सिद्धपीठ के ग्राम प्रधान फोन पर जानकारी दी। ग्राम प्रधान समरपाल सिंह कुछ गांववासियों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। सीओ कुलदीप कुमार व थाना प्रभारी निरीक्षक कांति प्रसाद शर्मा डॉग स्क्वायड टीम को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ब्रीफकेस खोलकर देखा तो उसमें खून से लथपथ करीब 50 वर्षीय एक व्यक्ति का शव था। 

थाना प्रभारी कांति प्रसाद शर्मा का कहना है कि हत्या करने के बाद शव को यहां लाकर डाला गया है। शव छह से सात दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शरीर पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ग्राम प्रधान की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।

न्यूज़ डेस्क, न्यूज़ इंडिया 17 से मुख्य सम्पादक संजय कुमार शर्मा। 
Blogger द्वारा संचालित.