डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को फायरब्रांड स्वतंत्रता सेनानियों में से एक और पूर्ण स्वराज के पैरोकार लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक को उनकी 100वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, भारत लोकमान्य तिलक को उनकी पुण्यतिथि पर नमन करता है। उनकी बुद्धिमानी, साहस, न्याय की भावना और स्वराज का विचार प्रेरित करता रहता है।
India bows to Lokmanya Tilak on his 100th Punya Tithi.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 1, 2020
His intellect, courage, sense of justice and idea of Swaraj continue to inspire.
Here are some facets of Lokmanya Tilak’s life... pic.twitter.com/9RzKkKxkpP
केशव गंगाधर बाल गंगाधर तिलक के रूप में जन्मे तिलक ने देश को ब्रिटिश शासन से मुक्त कराने में अहम योगदान दिया। उन्होंने स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है का नारा दिया। वह एक विद्वान, लेखक, गणितज्ञ और दार्शनिक थे। उन्हें उनके अनुयायियों द्वारा लोकमान्य अर्थात प्रिय नेता की उपाधि दी गई। 1 अगस्त, 1920 को मुंबई में उनका निधन हो गया था।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/316pHoi
via IFTTT