नयी दिल्ली। दिल्ली में शनिवार को सुबह न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो मौसम के औसत तापमान से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन में तेज़ हवाएं चलने की भी संभावना है।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली में 15 साल में सबसे गर्म दिन रहा बुधवार, तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के डेटा के अनुसार, सुबह में दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही। सुबह साढ़े नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 210 दर्ज किया गया है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 78 प्रतिशत रही।