असम में भारी बारिश और बाढ़ से भारी तबाही, 16 जिलों के 732 गांव बाढ़ से प्रभावित, 258,191 लोग 91 राहत शिविरों में गुजार रहे जिंदगी
इंटरनेट डेस्क। असम में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। बाढ़ से राज्य में भारी तबाही दिखाई दे रही हैं। राज्य के 16 जिलों में सबसे ज्यादा संकट दिखाई दे रहा है। भारी बारिश और बाढ़ से आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। वहीं कई गांव के गांव बाढ़ के पानी में समा गए हैं।बाढ़ रिपोर्टिंग और सूचना प्रबंधन सिस्टम की एक रिपोर्ट के अऩुसार, असम में16 जिलों के 732 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। भारी बारिश के बाद बाढ़ से कुल 258,191 लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य में 91 राहत शिविर खोले गए हैं।़
Assam | 732 villages in 16 districts are affected due to floods. A total of 258,191 people have been affected due to floods, following heavy rainfall. 91 relief camps have been opened in the state: Flood Reporting and Information Management System pic.twitter.com/qIjge5sFP1
— ANI (@ANI) August 29, 2021
एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार,राज्य के कई जिलों में भारी बारिश ने तबाही मचाई है। राज्य में भारी वर्षा और जलभराव के कारण डिब्रूगढ़ के कालाखोवा क्षेत्र में स्थित गांवों के बाद सामान्य जीवन बाधित हो गया।इसी तरह की स्थिति का सामना तिनसुकिया जिले के ग्रामीणों ने किया था। इस बीच, गुइजान क्षेत्र में स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।
एक तरफ देश कोरोना संकट से जूझ रहा है वहीं कई यूपी, बिहार, असम, एमपी सहित कई राज्यों में बाढ़ का भी प्रकोप देखा जा रहा है।कोरोना के साथ अब बाढ़ से भी बड़ा संकट पैदा हो गया है।