Mizoram Corona Report : मिजोरम में पहली की तुलना में कम मिल रहे कोरोना के मामले, बीते 24 घंटे में 94 रोगी मिले, एक भी रोगी की नहीं हुई मौत - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, दिसंबर 06, 2021

Mizoram Corona Report : मिजोरम में पहली की तुलना में कम मिल रहे कोरोना के मामले, बीते 24 घंटे में 94 रोगी मिले, एक भी रोगी की नहीं हुई मौत

इंटरनेट डेस्क।नॉर्थ ईस्ट राज्य मिजोरम में कोरोना संक्रमण के केस पहले की तुलना में अब कम सामने आ रहे हैं। मिजोरम मेंआज सोमवारको कोरोना संक्रमण के मामलों सौ से भी कम मिले हैं।मिजोरम में बीते 24 घंटे में 94नए रोगी मिले हैं।वहीं इस अवधि में एक भी कोरोना रोगी की राज्य में मौत नहीं हुई है। मिजोरम में कोरोना के सक्रिय मामलों की कुल संख्या तीन हजार से ज्यादा हैं।

एएनआई न्यूज एजेंसी द्वारा जारी मिजोरम स्वास्थ्यविभाग के आंकड़ों के अनुसार, कोरोना से अब तक मिजोरम में मरने वालों की संख्या507 हो गई है। मिजोरम में अब तक 1,32,846 लोगों कोरिकवर किया जा चुका है। मिजोरम में कोरोना के सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 3,101है।

मिजोरम में कोरोना वायरस से अब तक कुल 1,36,454लोग संक्रमित हो चुके हैं। मिजोरम में कोरोना रिकवरी रेट 84.11 प्रतिश है। वहीं राज्य में पॉजिटिविटी रेट 5.89 प्रतिशत है।