MP : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को बताया 'गद्दार', बोले - अगर गद्दारी नहीं की होती तो 'कमलनाथजी' की सरकार बनी रहती - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, दिसंबर 06, 2021

MP : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को बताया 'गद्दार', बोले - अगर गद्दारी नहीं की होती तो 'कमलनाथजी' की सरकार बनी रहती

इंटरनेट डेस्क। मध्यप्रदेश में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और राज्य के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे और अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच जमकर बयानबाजी हो रही है। राज्य के पूर्व सीएमदिग्विजय सिंह ने विदिशा में कहा कि हमारे महाराज सिंधिया (ज्योतिरादित्य) जी ने अगर कांग्रेस के साथ गद्दारी न की होती तो आज भी कमलनाथ जी की सरकार बनी रहती।

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, वहीं इसके जवाब में पलटरवार करते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा किवह जितना भी उकसाने की कोशिश करें वह उनकी स्थित और मानसिक संतुलन दर्शाती है।

बीजेपी से राज्यसभा सांसद सिंधिया ने कहा कि मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम की गद्दारी के बारे में जो कहा मैं बस यही कहुंगा कि जो ओसामा को ओसामा जी कहे और जो धारा 370 हटाने की बात कहे, गद्दार कौन है वह जनता तह करेगी। आने वाले चुनावों में मध्यप्रदेश में फिर से भाजपा की ही सरकार बनेगी।