चंदौसी - जलभराव की समस्या से जूझ रहे हनुमानगढ़ीवासियो ने पालिकाध्यक्ष के आवास पर किया प्रदर्शन - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, मार्च 12, 2022

चंदौसी - जलभराव की समस्या से जूझ रहे हनुमानगढ़ीवासियो ने पालिकाध्यक्ष के आवास पर किया प्रदर्शन



आज शनिवार को जलभराव की समस्या से तंग आ चुके चंदौसी के मौहल्ला हनुमानगढ़ी वासियो ने हिन्दू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओ के साथ पालिकाध्यक्ष के आवास पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने समस्या का निराकरण किये जाने की माँग की। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला हनुमानगढ़ी के निवासी लम्बे समय से जलभराव की समस्या से जूझ रहे है। प्रदर्शनकारियों के अनुसार नालियों में गंदे पानी की निकासी न होने के कारण सड़को से लेकर घरो तक पानी भरा हुआ है। गन्दा पानी भरा होने के कारण घर से निकलना भी मुश्किल हो चुका है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि मौहल्ले की महिलाओ ने कुछ समय पूर्व उपजिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र देकर समस्या के समाधान की मांग की थी। उपजिलाधिकारी ने नगरपालिका अधिकारियो को समस्या के समाधान हेतु निर्देश दिए थे। इसके बाद नगरपालिका कर्मियों ने सड़को पर भरे इस पानी को पंप द्वारा एक खेत में फिंकवा दिया था। नगरपालिका की ओर से होली तक समस्या के स्थायी समाधान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन उसके बाद मौके पर कोई कार्य नहीं हुआ है और सड़को से लेकर घरो के दरवाजो तक गन्दा पानी बह रहा है। 


प्रदर्शनकारियों में मुख्य रूप से नगरपालिका सभासद धारा सिंह, अखिलेश कुमार, अंशुल सिंह, शेर सिंह, सुधीश ठाकुर, सत्येंद्र सिंह, हरिओम मौर्य सहित बड़ी संख्या में हनुमानगढ़ीवासी व हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

web counter
अभी तक पाठक संख्या