आदमपुर - थाना क्षेत्र के गाँव में घर में पड़ा मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जाँच में जुटी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, मार्च 13, 2022

आदमपुर - थाना क्षेत्र के गाँव में घर में पड़ा मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जाँच में जुटी


आज रविवार की सुबह आदमपुर थाना क्षेत्र के एक गाँव में विवाहिता का शव घर में पड़ा मिलने पर हड़कंप मच गया। महिला का शव निर्वस्त्र अवस्था में मिलने के चलते दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के उपरांत पोस्टमार्टम को भेज दिया है। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार आदमपुर थाना क्षेत्र के एक गाँव के बाहरी छोर पर किसान का परिवार रहता है। कल शनिवार की रात किसान फसल की सिंचाई करने खेत पर गया था। इस दौरान किसान की 25 वर्षीय पत्नी व 2 बच्चे घर पर ही सो रहे थे। रात में किसी समय अज्ञात आरोपियों ने महिला की हत्या कर दी। आज रविवार की सुबह किसान  ने खेत से वापस आने पर देखा कि उसकी पत्नी मृत अवस्था में पड़ी थी। मृतका के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था तथा सिर में गहरी चोट के निशान थे। महिला का निर्वस्त्र शव मिलने पर दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। विवाहिता का शव मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। महिला के मायके पक्ष के लोग भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुँच गए। 


घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कृपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल पर मौका मुआयना करने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी सतीश चंद्र पांडेय ने बताया की महिला की हत्या के मामले की जाँच की जा रही है जल्द ही वारदात का खुलासा किया जायेगा।

web counter
अभी तक पाठक संख्या