हीमपुर दीपा/जिला बिजनौर - आधा दर्जन मामलो मे वांछित शातिर गौकश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, बाइक, अवैध तमंचा व गौकशी के उपकरण बरामद - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, मई 11, 2026

हीमपुर दीपा/जिला बिजनौर - आधा दर्जन मामलो मे वांछित शातिर गौकश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, बाइक, अवैध तमंचा व गौकशी के उपकरण बरामद

https://newsindia17.com/bijnor-himpur-deepa-police-encounter-wanted-cow-slaughterer-babu-qureshi-arrested/

जिला बिजनौर की हीमपुर दीपा थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शातिर गौकश को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा की गयी जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा और गौकशी के उपकरण बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी पर पहले से ही गौकशी व अन्य अपराधों के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।


बताया गया कि आज सोमवार तड़के संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने एक बाइक सवार युवक को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस टीम को देखते ही युवक ने बाइक मोड़कर मौके से भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा पीछा किये जाने पर खुद को घिरता देख बाइक सवार ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में एक गोली युवक के पैर मे जा लगी और गिर पड़ा। पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किये गए युवक की पहचान शातिर गौकश बाबू कुरैशी पुत्र अब्दुल हमीद, निवासी ग्राम सबदलपुर के रूप मे हुई। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घायल हुए आरोपी को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया।


पाठको को बताना उचित होगा कि गत 9 मई की रात अकबरपुर तिगरी के जंगल में गौकशी की एक घटना हुई थी। पहुंची पुलिस ने मौके से एक संदिग्ध सेंट्रो कार और पशु वध के उपकरण बरामद किए थे, लेकिन आरोपी फरार हो गए थे। हीमपुर दीपा पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी थी। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने राजवीर उर्फ राजू पुत्र रमेश सिंह और मनोज पुत्र राजवीर निवासी गाँव तातुपुर, थाना क्षेत्र हीमपुर दीपा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आज तड़के हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया बाबू कुरैशी भी उसी मामले में वांछित था। बाबू कुरैशी के खिलाफ पूर्व मे भी आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। गिरफ्तार किये गए आरोपी के कब्जे से एक बाइक, एक तमंचा व गौकशी के उपकरण बरामद किये गए है।


मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किये गए बाबू कुरैशी ने कबूल किया कि गत 7 मई को उसने अपने 3 अन्य साथियों के साथ मिलकर अकबरपुर तिगरी के जंगल में गौकशी की थी। उसने बताया कि राजवीर और मनोज उन्हे गाय उपलब्ध कराते थे। जिसके बाद वे उसे काटते थे। गत 9 मई की रात को गौकशी के घटना को अंजाम देने के दौरान ग्रामीणों और पुलिस की सक्रियता के कारण वे कार और औजार छोड़कर मौके से भाग निकले थे।


हीमपुर दीपा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गौवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में दबिश दी जा रही है जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

free counter
अभी तक पाठक संख्या