रामपुर - मजदूरी करने हिमाचल गए युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप लगाते हुए किया हंगामा - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, मार्च 12, 2022

रामपुर - मजदूरी करने हिमाचल गए युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप लगाते हुए किया हंगामा

newsindia17

रामपुर के एक मजदूर की हिमाचल प्रदेश में मौत हो गयी। मजदूर का शव रामपुर पहुँचने पर परिजनों ने उसके साथियो पर ही हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर पहुंचे पुलिस बल ने लोगो को समझाबुझाकर शांत किया। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर के गंज थाना क्षेत्र के गाँव अजयपुर का निवासी रमेश कुमार हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में मजदूरी करता था। रमेश की ऊना में ही मौत हो गयी थी। रमेश के साथियो ने उसकी मौत की सूचना परिजनो को दी थी। आज शनिवार को उसके साथी शव लेकर गाँव अजयपुर पहुँचे। शव लेकर पहुँचे मृतक के साथियो को परिजनों ने घेर लिया और हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप था कि गाँव बेनजीर के भी कुछ लोग ऊना में मजदूरी करते है। इन लोगो  झगड़ा होने पर रमेश का गला घोंटकर हत्या की गयी है। दूसरी ओर शव लेकर आने वालो का कहना था कि रमेश ने शराब का अत्यधिक सेवन कर लिया था जिसके चलते उसकी मौत हो गयी। 


हंगामे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में जानकारी की और जांच का आश्वासन दिया। मौके पर देर तक हंगामा चलता रहा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

web counter
अभी तक पाठक संख्या